₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मीरगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी 10 तारीख दिसंबर को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन



मीरगंज तहसील में गरीब किसान की जमीन पर कब्जे के विरोध में 10 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट                

जनपद बरेली मीरगंज _ गरीब किसान की जमीन पर दबंग भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने के विरोध में  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी 10 दिसंबर को करेंगे धरना प्रदर्शन।                         

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष अरुण राठी ने बताया कि मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव बूंची के एक गरीब किसान जगदीश कश्यप की एक बीघा जमीन है जिसकी गाटा संख्या 374 हैं, जिस पर गांव के एक दबंग भू माफिया ने कब्जा कर लिया है, उक्त प्रकरण  में गरीब किसान कई वर्ष से (काफी समय से) तहसील मीरगंज कार्यालय एवं उपजिलाधिकारी महोदय के कार्यालयके चक्कर काट कर थक हार गया है, घर में खाने को कुछ भी नहीं है, पीड़ित परेशान लाचार है उपजिलाधिकारी महोदय पीड़ित की परेशानी को सुनने को तैयार ही नहीं है। जबकि पीड़ित के पास उसकी जमीन के (दस्तावेज) कागजात भी हैं, लेकिन एसडीएम महोदय राजनीतिक दबाव में किसान को उसका हक दिलवाने में असफल साबित हो रही हैं, इस लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता  मीरगंज तहसील में 10 दिसंबर को उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी ने मीरगंज तहसील के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे भारी तादात में मीरगंज तहसील पहुंचने का आदेश दिया।            

                  

बरेली जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने बताया कि माननीय मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी के आदेश अनुसार मीरगंज तहसील के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10‌ बजे मीरगंज तहसील में धरना प्रदर्शन में पहुंचने का काम करेंगे। जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में नहीं पहुंचेगा उसे तत्काल प्रभाव से उसकी सदस्यता खत्म कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ