ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा ऐलान: कानून व्यवस्था पर सरकार के खिलाफ पदयात्रा की तैयारी!

 

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में कानून व्यवस्था और उपचुनाव को लेकर हुआ बड़ा फैसला


छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक में खराब कानून व्यवस्था पर सरकार के खिलाफ पदयात्रा की घोषणा, रायपुर उपचुनाव पर भी चर्चा।

विश्व मीडिया आर.के.सोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

रायपुर, 13 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया।

बैठक के दौरान कई पदाधिकारियों ने बलौदाबाजार मामले में निर्दोष नागरिकों की गिरफ्तारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया, जिस पर अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सहमति जताते हुए जल्द ही यात्रा की तारीख और मार्ग की घोषणा का आश्वासन दिया।

कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस की सक्रियता और कर्मठता के कारण हम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति पर हमने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री को मजबूरन एसपी और कलेक्टरों की कॉन्फ्रेंस बुलानी पड़ी, लेकिन हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक प्रदेश का एक भी नागरिक असुरक्षित है।”

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने दीपक बैज की सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव भी दिया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।


प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस का यह आगामी आंदोलन राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी का संकेत है, जिसका मुख्य मुद्दा राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ