₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

BJP नेता मनोज सिंह के गनर की संदिग्ध मौत: कार्बाइन सफाई के दौरान चली गोली!




BJP नेता मनोज सिंह के गनर की कार्बाइन सफाई के दौरान गोली लगने से मौत, जौनपुर पुलिस जांच में जुटी। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।


उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीजेपी नेता मनोज सिंह के सुरक्षा में तैनात गनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक आरक्षी रत्नेश प्रजापति अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के वक्त मनोज सिंह घर पर नहीं थे। आनन-फानन में घायल रत्नेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार सुबह की इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना के वक्त मृतक आरक्षी के साथ दूसरे पुलिसकर्मी रजत पांडे और खाना बनाने वाले युवक अवनीश शुक्ला भी मौके पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो रत्नेश खून से लथपथ पड़ा मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीमें जांच में जुटी हैं कि आखिर गोली कैसे चली। पुलिस इस मामले में हर एंगल से छानबीन कर रही है।

जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बीजेपी नेता की सुरक्षा में दो आरक्षी तैनात थे, और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा था या कुछ और।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ