![]() |
| बरेली एसएसपी अनुराग आर्य |
साइको किलर की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।
संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
जनपद बरेली _ बरेली के तेजतर्रार एसपी अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री ने दिया उत्कृष्ट सेवा पदक। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें की थाना शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में 6 महिलाओं की हत्या की गई थी। उस साइको कलर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने वाले बरेली के तेजतर्रार एसपी अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया है। जानकारी के अनुसार उत्कट सेवा पदक प्रदेश भर में सिर्फ एक आईपीएस को इस अवार्ड के लिए चुना जाता है।
पिछले साल 5 जून को शाही, शीशगढ़ क्षेत्र में महिलाओं की सीरियल किलिंग शुरू हुई थी। जुलाई 2024 तक एक-एक कर वहां 10 महिलाओं की हत्या कर दी गई। करीब 30 किलोमीटर के दायरे में 250 से ज्यादा गांव में दहशत का माहौल था। उनसे पूर्व दो एसएसपी भी इन घटनाओं के खुलासे को प्रयासरत रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिर एसएसपी अनुराग आर्य ने इसे चुनौती के रूप में लिया। और इसके खुलासे के लिए ऑपरेशन तलाश शुरू कर नवाबगंज के साइको किलर कुलदीप को गिरफ्तार कर 6 महिलाओं की हत्या का खुलासा कर दिया। खुलासा करने वाली टीम की निगरानी के लिए उन्होंने अपने आवास पर ही वार रूम तैयार किया और वहीं से सारी गतिविधियों को अंजाम दिया गया। उसके बाद इतनी बड़ी घटना का खुलासा हुआ।
बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने ध्वस्त किया माफिया मुख्तार का किला _ तेजतर्रार एसपी अनुराग आर्य को माफिया मुख्तार अंसारी का किला ध्वस्त करने के लिए भी जाना जाता है। वर्ष 2019 से 2020 तक मऊ में तैनाती के दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी गैंग के 26 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। और उनसे शूटर अनुज कनौजिया का घर बुलडोजर से ढहा दिया। इसके बाद उन्होंने 2020 में मुख्तार अंसारी पर भी मुकदमा दर्ज कराया, जो वर्ष 2013 के बाद पहली बार हुआ।
जानकारी के अनुसार आप लोगों को बताते चलें कि (आईपीएस अधिकारी) बरेली एसएसपी अनुराग आर्य खिलाड़ी के साथ पर्वता रोही भी है। तेजतर्रार एसएसपी अनुराग आर्य मूल रूप से बागपत के निवासी हैं। वह अब तक डीजीपी की सिल्वर डिस्क, गोल्ड डिस्क और प्लैटिनम डिस्क से भी सम्मानित हो चुके हैं। 78 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया है। वह बास्केटबॉल के खिलाड़ी और उत्तरकाशी के प्रतिष्ठित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एक कुशल पर्वतारोही और औली से एक प्रमाणित इस स्कीयर की है।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।