₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

कजरी महोत्सव 2024: कबड्डी के धुरंधरों ने मचाई धूम, गोहका गाँव बना खेल का अखाड़ा!



कजरी महोत्सव 2024 में गोहका गांव बना खेल का अखाड़ा, कबड्डी के धुरंधरों ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रेमियों ने किया जमकर उत्साह।

रिपोर्ट - इंद्रेश तिवारी

मछली शहर (जौनपुर)। कजरी महोत्सव 2024 में गोहका गांव एक बार फिर से खेल प्रेमियों का मक्का बन गया, जहां कबड्डी के धुरंधरों ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। हर साल की तरह इस साल भी कजरी त्योहार पर गोहका ग्राम सभा में कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें न सिर्फ स्थानीय बल्कि आस-पास के गांवों से भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें गोलबदी, ऊंची कूद, लंबी कूद और सबसे ज़्यादा लोकप्रिय कबड्डी का आयोजन हुआ। कबड्डी के इस रोमांचक मुकाबले में रजत तिवारी, मुकेश तिवारी, रोहित तिवारी, हर्ष, शिवांश, कमलेश, शुभम, रजनीश और सौरभ जैसे खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। 

आनंद तिवारी, जो कि गांव के वरिष्ठ नागरिक हैं, ने बताया कि कजरी महोत्सव इस गांव में लंबे समय से धूमधाम से मनाया जाता है। खेलों के बाद, परंपरा के अनुसार, सभी खिलाड़ी और दर्शक सजावटी मटकी फोड़ते हैं, जिसे बहनों ने प्यार से सजाया होता है। इसके बाद सभी मीठा पान खाकर एक-दूसरे को कजरी की बधाई देते हैं।



गोहका ग्राम सभा में कजरी का त्योहार हर वर्ष बढ़ते उत्साह के साथ मनाया जाता है और यह महोत्सव गांव के लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है। इस बार के महोत्सव ने साबित कर दिया कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन और एकता का भी संदेश देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ