₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

भाजपा का मनाया गया ४४वां स्थापना दिवस



इन्द्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछली शहर (जौनपुर).....स्थानीय क्षेत्र के गोहका गांव निवासी भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी के आवास पर भाजपा का ४४ वां स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमे बरसठी मंडल के  मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा से जुड़े महान विभूतियों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक सदस्य प.दीनदयाल उपाध्याय व डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा हरिश्याम पांडेय ने भाजपा को देश की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी जाति - वर्ग की पार्टी है।भाजपा में ही सबका साथ - सबका विकास संभव है।वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वेश शुक्ल,जेपी मिश्र,रंजित चौहान ने भी भाजपा सरकार की अनेक उपलब्धियां बताई।इस अवसर पर श्रीप्रकाश चौहान,ज्ञान सिंह,मंदा उपाध्यक्ष धीरज शुक्ल,अंबुज शुक्ल,पवन तिवारी,रवि गिरी,प्रदीप तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिष्याम पांडेय एव संचालन इंद्रेश तिवारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ