₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई मासिक बैठक



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट


बरेली _आज 10 फरबरी को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की आज देश में अमन चैन खत्म हो चुका है। चुनी हुई सरकार सिर्फ अपनी पार्टी का भला देख रही है, सरकार को ग़रीबों, किसानो, शिक्षकों, महिलाओं किसी की भी चिंता नहीं है। जनता के सपनो को छला जा रहा है।‌ सरकार झूठ बोलकर देश की सारी संपत्ति बेच रही है, और किसी को पता भी नही चलने देती है, लेकिन अब जनता सब समझ गई है। अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नही है। और देश की संपत्ति को लूटने से बचाना होगा। बरेली लोकसभा कोऑर्डिनेटर विपुल गुप्ता ने कहा की लोकसभा चुनाव मजबूती से लडा जाएगा, और कांग्रेस पार्टी के नेत्रत्व में सरकार बनाई जाएगी। पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने कहा 2024 का चुनाव मोदी और राहुल जी के बीच का चुनाव होगा, और राहुल जी की जीत होगी। प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा भाजपा के सारे नेता झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते है, इनकी रग रग में झूठ बसा हुआ है, इसलिए जनता की 
भाजपा से बीच दूरियां बढ़ाती जा रही है। जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए और कहां की भाजपा  जुमलेबाजी करना जानती है युवा बेरोजगार घुम रहे हैं। और कहा कि पहले की तरह इस बार भी केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में जनता को कुछ राहत नहीं मिली।   बैठक पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, बरेली लोकसभा कॉर्डिनेटर विपुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जुनेद हसन एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सुरेश वाल्मीकि, अमित रावत, कलीम अख्तर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, इलियास अंसारी, राजन उपाध्याय महासचिव उल्फत कठेरिया, आर सी कनोजिया, शुकविंदर सिंह, ब्रह्मा नंद शर्मा, तबरेज खान,रूस फातिमा ,सेवादल के महानगर अध्यक्ष मोहोसीन रजा, विष्णु शर्मा, साहिब सिंह, रामपाल माली, नगर अध्यक्ष अरशद अली, निसाकत अली,ब्लाक अध्यक्ष हरिश गंगवार, रिंकू सिंह, इरशाद मंसूरी, डॉक्टर दत्त राम गंगवार गुड्डू खान, मैदान शाह, सुधीर रस्तोगी, नईम शेर, मिस्री गंगवार, अमित कश्यप, आदि मुख्यरुप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ