ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने संतोष जायसवाल, कार्यकर्ताओं में खुशी



इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछलीशहर (जौनपुर) :भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप ने मछलीशहर मंडल के पूर्व महामंत्री संतोष जायसवाल को मछलीशहर ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। उनके जिलाध्यक्ष मनोनयन की जानकारी होते ही शादीगंज मोहल्ले में स्थित निजी आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।इसके पूर्व में भी श्री जायसवाल भाजपा के विभिन्न पदों पर काम कर चुके है।जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए संकल्पित होने की बात कही।उनके इस मनोनयन से सांगठनिक जिला भाजपा मछली शहर के कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह दिखा।लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।बधाई देने वालो में मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेश जाययसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, हरी ओम गुप्ता, जयानंद चौबे, पवन गुप्ता, डा रामचंद्र बिंद आदि ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ