उत्तर प्रदेश के चन्दौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए बरेली जिला अध्यक्ष



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली _ आज शुक्रवार 16 तरीख को मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के चन्दौली आगमन पर बरेली ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी के नेतृत्व में बरेली के कांग्रेस जन शामिल हुए।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के चन्दौली पहुंची, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ, इस ऐतिहासिक स्वागत को देखते हुए लग रहा है कि जनता बदलाव के मूड में है, और राहुल गांधी जी के पांच न्याय बिंदुओं युवा न्याय,भागीदारी न्याय,नारी न्याय,किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय से प्रभावित है, क्योंकि इस सरकार ने युवा को रोजगार नही दिया, महिलाओ पर अपराध बढ़ रहे है, किसानों को एम एस पी नही मिल रहा है, और उनपर सरकार ज़ुल्म की पराकाष्ठा को पार करते हुए आँसू गैस के गोले और गोलियां चलवा रही है, श्रमिको के लिए नीतियां न बनाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां बना रही है। आज समाज के हर वर्ग में इस सरकार के प्रति रोष है।

बरेली से चन्दौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाले कांग्रेस जन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अजीत सिंह यादव, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कमरूद्दीन सैफी, जिला महासचिव उलफत सिंह कठेरिया, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, दिनेश दादा एडवोकेट, पंडित राज शर्मा, अबरार खां आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ