मिशन शक्ति कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने महिलाओं को दिए सुरक्षा के कई महत्त्वपूर्ण टिप्स
दियावा महादेव महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट
मछली शहर(जौनपुर).....स्थानीय क्षेत्र के चकदूबान गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंर्तगत दियावा महादेव स्वयं सहायता समूह द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बरसठी थाना प्रभारी गोविंद देव मिश्र ने समूह की महिलाओं व उपस्थित बच्चियों को सुरक्षा के कई महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने बताया कि महिलाएं समाज में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।नारी के सम्मान से ही किसी समाज का समुचित विकास संभव है।श्री मिश्र ने उपस्थित बच्चियों को सुरक्षा की दृष्टि से कई महत्त्वपूर्ण टिप्स देते हुए बताया कि अपनी गोपनीय जानकारियां किसी अनजान व्यक्ति से साझा ना करे।बजरंग दल के डा.महेंद्र सिंह ने समूह की महिलाओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने इस कार्यक्रम को पुलिस व पब्लिक के बीच सहजपूर्ण ढंग से संवाद स्थापित करने का सुनहरा अवसर बताया।इस कार्यक्रम में पुलिस टीम के साथ समूह की महिलाए व छात्राएं उपस्थित रही।प्रमुख रूप से न्याय पंचायत गोहका के उप सभापति मानिकचंद्र दुबे,लल्लन दुबे,लालचंद्र दुबे,बऊ माली,संजय,आनंद दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंत में समूह की अध्यक्षा सविता दुबे ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


1 टिप्पणियाँ
I'm grateful for the valuable information you provide.
जवाब देंहटाएंआपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।