टियूलिया गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेबर लेकर हुए फरार



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टियूलिया में बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर किया हाथ साफ। चोर सोने चांदी के जेवर लेकर हुए फरार। सुबह घर पहुंचे मलिक ने घर का ताला टूटा देखकर पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर। 
जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टियूलिया निवासी उमेश शर्मा पुत्र हीरालाल बुधवार को भाई दूज के त्यौहार पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गए हुए थे। उसी रात बंद घर देख अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने ताला तोड़कर घर मे रखा सामान चोरी कर लिया।  गुरुवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा उनके घर का ताला टूटा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गये। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्का  दरोगा वीरेंद्र सिंह उनके घर पहुंच गये और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घर के मालिक उमेश शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व अन्य सामान चोर चुरा ले गए।  पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।  थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया टियूलिया गांव में चोरी की घटना की तहरीर आई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
हल्का दरोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया बंद मकान ताला तोड़ने का प्रयास किया है। जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ