₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर पकड़ी 47 ग्राम स्मैक



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _  थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चार तस्करों को पकड़कर उनसे लगभग 5.6 लाख रुपये कीमत की 47 ग्राम स्मैक बरामद की। चारों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

एसएसपी के दिशानिर्देशन में स्मैक तस्करों के विरुद्ध जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को सटीक मुखबिरी पर थाना पुलिस ने कस्बे में भोले शाह की मज़ार के पास से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.60 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों में थाना व कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के वासु हसन पुत्र शम्सुल क़मर वार्ड 10 नई बस्ती, सलीम पुत्र शाहिद हुसैन वार्ड 13 नई बस्ती और थाना शेरगढ़ के ग्राम मवई काजियान निवासी भूरा पुत्र असगर खां, फईम पुत्र शकील अहमद शामिल हैं। चारों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 3/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर इन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से चारों को जेल भेज दिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने बताया फतेहगंज पश्चिमी निवासी स्मैक तस्कर वासु प्रोटेक्शन मनी लेकर देकर स्मैक बेचने का काम करता है। इस संबंध में इसके खिलाफ पूर्व में शिकायत भी आई हैं। जिसकी जांच चल रही है वासु समाजसेवी का नाटक करके लोगों से ठगी करता है। आरोपी वासु हसन के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, आदि थानों में स्मैक तस्करी, मारपीट बलवा आदि के करीब दस मुकदमे दर्ज हैं।  स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय, एसआई ब्रह्मपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल रजत कुमार, कपिल कुमार, मो. इरशाद और जीप चालक कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ