मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी ने घर-घर जाकर मिटटी और चावल किए एकत्र




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा लोधी नगर स्टेशन रोड पर मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया।    




मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। 



उन्हीं के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य तिथि दुर्गविजय सिंह शाक्य ने कस्बे के मोहल्लों में घर घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किए गए।     



इस दौरान मुख्य अतिथि दुर्गविजय शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासी के दिल में देश भक्ति की भावना जगाकर विश्व में भारत को सशक्त बनाया है।  प्रधानमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों और गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही है जल कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।



प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वे देश की तरक्की के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुने। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंटी मौर्य, आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल सक्सेना, सौरभ पाठक, डॉ मुदित सिंह, संजीव सिंह, जीतू गुप्ता, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, आकाश गंगवार, सुनील पांडे, अब्दुल वाजिद अंसारी, श्रीमती कमलेश, श्रीमती गुड्डी,  आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ