अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हिमांशु अग्रवाल का कस्बा वासियों ने किया जोरदार स्वागत




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हिमांशु अग्रवाल का फतेहगंज पश्चिमी कस्बा वासियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और गण व्यक्तियों ने फूल माला पहनकर किया जोरदार स्वागत।        



जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल की अनुमति से युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल ने युवा प्रदेश कार्यकारिणी  का गठन कर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के वरिष्ठ व्यापारी हिमांशु अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया। 



इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष राम अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भारत भूषण गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने नवनिर्वाचित युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा दी।                    



नव नियुक्त यूवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने बताया अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष राम अग्रवाल प्रदेश महामंत्री भारत भूषण गुप्ता ने मुझे युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। मैं उस जिम्मेदारी को निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में वैश्य समाज के युवाओं एवं व्यापारियों को संगठन से जुड़ने लिए उन्हें प्रेरित करूंगा जिससे हमारा संगठन मजबूत हो सके। 
         
👆👆 अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल



फतेहगंज पश्चिमी आगमन पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल का कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी नीरज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रजत अग्रवाल, राजा अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश कातिव, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, सूचित अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अमन गुप्ता, सुमित गुप्ता,  निखिल भारद्वाज, आदि कस्बे के सम्मानित, गणमान्य एवं व्यापारियों ने फूलमाला पहनकर  शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ