प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर पुजारी को किया सम्मानित




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंडल के सभी मंदिरों, शक्तिपीठों पर भाजपाइयों ने पूजा अर्चना कर फल वितरण किए।         




जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के  भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के (नेतृत्व) दिशा निर्देश पर मंडल के सभी मंदिरों, शक्ति केंद्रों पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घ आयु की कामना की। उसके बाद मंदिरों के पुजारियों को फूल माला और पट्टिका पहनकर सम्मानित किया। उसके बाद सभी लोगों को फल वितरण किए गए।




वरिष्ठ भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिव ने बताया आज माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन था। इस खुशी में मंदिरों में पूजा अर्चना कर फल वितरण कराएं गए। उसके बाद लोधी नगर स्टेशन रोड भाजपा कार्यालय कमलेश ट्रेडर्स पर  खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया। कस्बा वासियों राहगीरों ने खिचड़ी का आनंद लिया।




कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सक्सेना, बंटी मौर्य, सौरभ पाठक, पूर्व सभासद ठाकुर संजीव सिंह, दीपक गोयल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, अमन सोमवंशी, आशीष अग्रवाल, सुनील पांडे, आकाश गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, श्रीमती मिथिलेश कश्यप, श्रीमती गुड्डी सिंह आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ