कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह रिपोर्ट

जनपद बरेली _कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 18000 /रुपए, आशा एवं आशा संगीनियों को न्यूनतम वेतन 24000 रूपये मानदेय के रूप में दिया जाना चाहिए, 108 और 102 एंबुलेंस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के 9000 कर्मचारियों की बहाली हो, जैसे 16 बिंदुओं पर  आज भारतीय मज़दूर संघ बरैली इकाई द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ए. सी.एम. प्रथम नेने राम के माध्यम से हस्तगत कराया गया।        

इससे पूर्व सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर आज भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की एक सभा का भी अयोजन किया गया जिस को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहां की विद्युत कर्मियों द्वारा प्रदेश स्तर पर 17 /18 /19 मार्च 2023 को। ऊर्जा छेत्र में हुए तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन में 3000 संविदा कर्मियों की सेवाए बिधुत प्रशाशन द्वारा समाप्त की जा चुकी हैं, जिन्हे आज तक बहाल नहीं किया गया है एवं 131 कर्मचारी अवर अभियंता एवं अभियंताओं के निलंबन के साथ ही आर्थिक शोषण के कारण विद्युत कर्मियों में पूरे प्रदेश स्तर पर रोष व्याप्त है। जिसका कोई हल प्रदेश सरकार निकाल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ एवं सबका विकास के मूल मंत्र पर यदि आगे बढ़ रही है तो सबके साथ में श्रमिकों के हितों को भी संरक्षित करना उसका प्रथम कर्तव्य है। श्री घिल्डियाल ने कहा कि 1999 से बंद पड़ी सिंथेटिक एंड केमिकल्स के लगभग 1450 कर्मचारियों के शेष बचे हुए वेतन वह, भतो का भुगतान प्रदेश सरकार चाहे तो शीघ्र निपटारा कर सकती है। उन्होंने कहा कि  जिंदा बचे इन  1450 कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार गहरी संवेदना व मानवीय आधार के दृस्टिगत इन्हें शीघ्रता शीघ्र भुगतान कराने की ब्यवस्था करे। श्री घिल्डियाल ने क़ुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगे धनजय की अकाल मृत्यु पर शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि मज़दूर की जान की कोई कीमत ही नहीं है उनहोंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रबंधन मज़दूर के परिवार को ठेकेदार से 25 लाख रूपये भरण पोषण हेतु शीघ्र दिलवाये, अन्यथा बी.एम. एस. इस सम्बन्ध मे अहिंशातमक आंदोलन करने को बाध्य होगा। 



सभा को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रमुख आर.पी. सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत लंबे समय से माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ भारतीय मजदूर संघ के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में लिए गए निर्णय पर आज तक किसी भी सकारात्मक कार्रवाई का न होना श्रमिकों में घोर निराशा उत्पन्न कर रहा है। जिसके कारण भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज 16 सूत्रीय मांग पत्र  का ज्ञापन पूरे प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित  जिला प्रशासन के माध्यम से दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि हमारी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा नहीं किया जाता तो हम आगामी 27 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली व प्रदर्शन कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। जिला मंत्री ओमवीर सिंह ने  श्रमिकों का आवाहन करते हुए कहा कि आगामी 27 सितंबर को इको गार्डन लखनऊ में भारतीय मजदूर संघ द्वारा विशाल रैली में सम्मिलित होने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दें। उन्होंने यह भी जानकारी दी भारतीय मजदूर संघ बरेली इकाई द्वारा लगभग 500 कर्मचारी लखनऊ रैली में सम्मिलित होने के लिए जाएंगे। 



सभा की अध्यक्षता कर रहे अरविंद गंगवार ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश के संविदा कlर श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, स्वास्थ्य सेवाएं बीमा की राशि का लाभ व उनके विभागों में स्थाईकरण जैसे मूल बिषय को सरकार यदि प्राथमिकता प्रदान करे तो यह श्रमिकों के हित में उठाया गया सबसे बड़ा कदम होगा। आज की सभा में सर्वश्री प्यारेलाल प्रजापति मनोज सिंह,रविंद्र कुमार, कौशल बाबू हेमंत शर्मा, नरेश कुमार,संतोष कुमार ऋषि सरकार, उमेश शर्मा,अमित कुमार सिंह, राजेश्वर पाल, सोमबीर प्रजापति ने भी विचार रखें। सभा का संचालन जिला मंत्री ओमवीर सिंह यादव द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने अंत में स्व. धनजय की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ