चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग विकसित भारत का शंखनाद




संत कबीर नगर। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर तिरंगा के साथ जिले भर में उत्साह का माहौल है। लोग ने एक दूसरों को लड्डू खिलाकर जश्न मना रहे हैं।
        
भारत तिब्बत समन्वय संघ गोरक्ष प्रांत के प्रचार व आईटी प्रभाग के सह संयोजक नवनीत मिश्र ने चन्द्रयान -3 की दक्षिणी ध्रुव पर हुई सफल लैंडिंग पर कहा अंतरिक्ष में नए भारत का उदय हुआ है। यह पल देशवासियों के लिए अविस्मरणीय व अभूतपूर्व है। भारत ने पूरी दुनिया में अंतरिक्ष अभियान में अपना डंका बजा दिया है। भारत दुनिया का पहला देश बना है जिसके दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। नया इतिहास बनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
      
उन्होंने कहा कि हम देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। जिन्होंने मिशन चंद्रयान-3 में अपनी भूमिका निभाई है।यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ