हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बरेली के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिलाओं का हरियाली तीज महोत्सव का भव्य कार्यक्रम बरेली  किला स्थित सी एल हरीटेज बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान परशुराम जी के चित्र पर जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्निहोत्री, महानगर अध्यक्ष आभा तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लक्ष्मी, महामंत्री कल्पना पांडे, इंदु शर्मा, कोषाध्यक्ष गायत्री शर्मा, मनीष पाठक, ममता पांडे, बीना शर्मा के द्वारा माल्यार्पण बाद दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।                

कार्यक्रम में तीज क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता, जूनियर व सीनियर वर्ग में डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तथा अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से बैंकट हाल में उपस्थित लोगों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया।  सभी लोगों ने प्रतिभा की वाह वाही करते हुए जमकर तालियां बजाईं और सभी की हौसला अफजाई करते हुए बधाई दी।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति पांडे, द्वितीय स्थान श्री जी तिवारी, तृतीय स्थान विभु पांडे को मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका मिश्रा और द्वितीय स्थान ख्याति पांडे को मिला। डांस प्रतियोगिता  जूनियर वर्ग में ख्याति पांडे, द्वितीय नंबर पर कीर्ति मिश्रा और तृतीय नंबर पर भावि दीक्षित रही।  और डांस प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रीति पांडे, द्वितीय स्थान पर श्री जी तिवारी, तृतीय स्थान पर वंशिका मिश्रा को स्थान मिला।

कार्यक्रम का आयोजन वृक्ष लगाओ, जल बचाओ जीवन बचाओ की धीमी पर आयोजित आयोजित किया गया। जिसके विषय में अपनी बात को मुख्य बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए कोषाध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं मनीषा पाठक ने कहा प्रकृति से ही मानव जीवन सुरक्षित व संभव है। अतः हम सबको अपने जीवन में वृक्षारोपण के साथ जल वृक्ष संरक्षण को भी प्रमुखता से अपनाना चाहिए।  हरियाली तीज पर्व पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्निहोत्री एवं महानगर अध्यक्ष आभा तिवारी जी ने बताया कि तीज का यह  त्योहार प्रमुख रूप से महिलाओं के द्वारा प्रकृति के हरे-भरे माहौल में उमंग उत्साह के साथ सोलह सिंगार करके मां गौरी के पूजन के साथ पति परिवार व पर्यावरण के संरक्षण हेतु ईश्वर से प्रार्थना करना भी है।  


कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती नीतू मिश्रा, सीमा मिश्रा, शोभा शर्मा, रश्मि शर्मा, रेखा मिश्रा, शुभांगी त्रिपाठी, प्रीति पांडे, मंशा मिश्रा, कृष्णा शर्मा, रचना पांडे, गिरजा शर्मा, मंजू मिश्रा, मनीषा मिश्रा, रूपाली मिश्रा, उषा शर्मा, अभिलाबा चतुर्वेदी, भावना चतुर्वेदी, भावना उपाध्याय, पुष्पा मिश्रा, प्रज्ञा शर्मा, राशि पांडे, सुषमा तिवारी, श्रीजी तिवारी ने कार्यक्रम में भाग लेकर सहयोग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन फ्लोरा शर्मा ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्निहोत्री ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ