पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुष्पतिथि के कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे पूर्व केंद्र मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ सोमवार को कस्बे के एक विद्यालय के मैदान में  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी की द्वितीय पुण्यतिथि के कार्यक्रम आयोजन किया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेताओं एवं वक्ताओं ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पण कर उनके चरित्र और जीवन के बारे में सभी विस्तार से बताया।             

जानकारी के अनुसार सोमवार को कस्बे के न्यू रेडियंस पब्लिक स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की द्वितीय पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी के बारे में बताया कि हम लोग उनके साथ लंबे समय तक रहे। जब वह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री थे। और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अलग पहचान बनाई।अटल जी एवं आडवाणी जी के बाद जो तीसरा नाम आता था तो आदरणीय कल्याण सिंह जी का आता था। उनके सपने आज साकार होते नजर आ रहे है।उनकी याद हमे निरंतर आती रहेगी। वह जहां भी रहे परमात्मा उनको चरणों मे स्थान दे। जिला सहकारी बैंक चेयरमैन बीरेंद्र सिंह बीरू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने जीवनकाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए अलग पहचान दी। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद आज भव्य राम मंदिर बन रहा है। यह उनकी ही देन है। 


इस मौके पर अन्य बक्ताओ ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व केंद्र मंत्री सांसद संतोष गंगवार ने पांच विधवा महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। उसके बाद कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं को शाल वितरण की गई। कार्यक्रम के बाद सभी को भंडारे का आयोजन किया गया।                 
पूर्व केंद्र मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार


इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, पूर्व प्राचार्य आरपी सिंह, पूरनलाल लोधी,  जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, व्यापारी व्यापारी हरीश कातिव, संरक्षक संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, बंटी मौर्य, डॉ मुदित सिंह, सभासद अबोध सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, जीतू गुप्ता, संजीव सिंह, मिथलेश कश्यप, महेंद्र लोधी, मुकेश राजपूत, गंगा सहाय राजपूत, सत्य देव वर्मा, चन्द्रभान लोधी, रमेश फौजी, निहाल सिंह लोधी, राजेश राजपूत आदि लोग थे। अंत में कार्यक्रम आयोजक अजय राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ