टोल प्लाजा पर भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  नेशनल हाईवे  टोल प्लाजा, राजश्री मेडिकल कॉलेज के निकट के आज रविवार को श्री चित्रगुप्त धाम पर भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव पूर्ण श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हरिद्वार गायत्री संस्थान से जुड़े श्री दिनेश पांडे ने भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजन कर हवन किया। तदुपरांत उपस्थित कमेटी के सभी सदस्यों एवं श्रध्दालु भक्तजनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त का पंचामृत से अभिषेक कर प्रार्थना, वन्दना व आरती की गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण एवं भण्डारे का आयोजन भी किया गया। 



कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सहयोग करने वालों तथा कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले सभी सम्मानित सदस्यों एवं सम्मानित श्रद्धालु भक्तजनों का चित्रगुप्त धाम मन्दिर ट्रस्ट, श्री चित्रगुप्त सेवा न्यास बरेली ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया।  और कहा भगवान चित्रगुप्त जी आप सभी भक्तगणों श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा दया दृष्टि आशीर्वाद बनाए रखें। एवं सभी श्रद्धालुओं भक्तों गणों की धर्मयुक्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करें।  



इस मौके पर कार्यक्रम में सम्मिलित संस्थापक सचिव डॉक्टर शिव कुमार,  प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश पांडे, रेड रोज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जयसवाल, जय मां भगवती स्कूल के प्रबंधक राजेश सक्सेना, तारा गर्ल्स स्कूल के प्रबंधक तुषेंद्र यदुवंशी, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री राम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, डॉ मुदित प्रताप सिंह, सौरभ पाठक, खेमपाल गंगवार, राजकुमार कश्यप, प्रमोद कुमार सैनी, श्रीमती प्रीति सक्सेना श्रीमती कमला पांडे, श्रीमती कांति सक्सेना आदि भक्तगण मौजूद रहे।             





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ