देशहित में कार्य कर रही है भाजपा सरकार....अज्जू भईया

 



दियावा स्थित स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर पर किया जनसंवाद

प्रदेश के मुखिया योगी जी को बताया रोल मॉडल 

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

मछली शहर(जौनपुर)....जहा देश की अन्य पार्टियां प्रांतवाद,धर्मवाद से देश -समाज को तोड़कर सत्ता प्राप्त करना चाह रही है वही भारतीय जनता पार्टी सदैव देश हित को सर्वोपरि मानकर विकास के रास्ते पर  सतत बढ़ने का प्रयास कर रही है।वो बजरंग दल को वैन कर एक विशेष समुदाय को खुश करना चाह रहे है तो  भाजपा सभी वर्गो का समुचित विकास कर रही है।

उक्त बाते मुंगरा बादशाहपुर के पूर्व भाजपा प्रत्यासी व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शंकर दुबे "अज्जू भईया" ने क्षेत्र के दियावा बाजार स्थित स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर पर जन संवाद कार्यक्रम में कही।उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए मतदाताओं से अपील भी की।

इस अवसर पर कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर इंद्रेश तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।साथ में ग्राम प्रधान सर्वेश शुक्ल,शिवनाथ शुक्ल,रमेश शुक्ल,विजय मोदनवाल,संदीप शर्मा,कमलेश शुक्ल आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ