संजीव गर्ग हत्याकांड में हरियाणा का सुपारी किलर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ व्यापारी संजीव गर्ग की हत्या के आरोपी राजवीर को हरियाणा से गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। फरार अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।  कर्मचारी कर्मचारी नगर निवासी व्यवसायी संजीव गर्ग परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में महावीर प्लाइवुड कंपनी संचालित करते थे। पिछले साल 20 जनवरी को फैक्ट्री से घर जाते समय बदमाशों ने उनका पहन कर लिया था। अगले दिन सुबह के समय बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री के बाहर उनका शव कार की सीट पर पड़ा मिला। बेटे शुभम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि साढ़ू के बेटे ने फैक्ट्री हथियाने के लिए उनकी हत्या कराई थी। इस मामले में बीते दिनों सभी आरोपी जमानत पर छूट गए थे।                          

फतेहगंज पश्चिमी _ जानकारी के अनुसार उघमी  संजीव गर्ग हत्याकांड में हरियाणा के सुपारी किलर राजीव उर्फ सरपंच को शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पकड़ लिया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ थाना नारनौल स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी आरोपी गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी में वांछित था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। वर्तमान में आरोपी जमानत पर बाहर था। उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बीते साल 20 जनवरी को प्लाईवुड कारोबारी संजीव गर्ग की अगरास रोड़ पर हत्या कर दी थी। संजीव की हत्या कर आरोपित बड़ी मात्रा में सोना व कैश लूट ले गए थे।  हत्याकांड के राजफाश में पुलिस जुटी तो पुरी घटना के पीछे उनके साढू के बेटों गौरव मित्तल उर्फ सोनू व सौरभ मित्तल उर्फ मोनू का हाथ निकला। पता चला कि दोनों ने मिलकर संजीव की हत्या की कहानी रची थी। फिर सुपारी किलर के जरिए घटना को अंजाम दिया। सोनू मोनू के साथ सुपारी किलर विकास कश्यप उर्फ विकास भल्ला व शुभम कुमावत को गिरफ्तार कर घटना का राज किया था। आरोपितों के पास से पुलिस ने 8 किलो 70 ग्राम सोना, 13 लाख रुपये व लूट के रुपयों से  खरीदी गई गाड़ी बरामद की थी। आरोपितों ने पूछताछ में दो करोड़ रुपये कैश व 20 किलो सोना लूटने की बात कही थी। चारों ने ही घटना में दयाराम उर्फ विकास निवासी देहरी जुम्मन गांव कांठ मुरादाबाद दीपक सोनी उर्फ दीपक रायल निवासी वार्ड नंबर 16 सैनी कॉलोनी थाना शाहपुरा जयपुर ग्रामीण, राजवीर सिंह उर्फ सरपंच निवासी रघुनाथपुर नारनौल सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा व मनीष मीणा उर्फ ठाकुर निवासी बसई गांव कोटपुतली जयपुर के भी शामिल होने की बात स्वीकारी थी। चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने माल बरामद किया था। विजय महार आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर की प्राथमिकी लिखी गई। इसके बाद जमानत पर बहार आए आरोपितों पर शिकंजा कसना और गिरफ्तारी शुरू हुई।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया बीते दिनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई थी मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को एक आरोपित राजवीर को गिरफ्तार किया गया है।  वह गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी में वांछित था। बीते साल 20 जनवरी को हुई थी उघमी की हत्या व  लूटपाट। आरोपित राजगीर उर्फ सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ