PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

पुरानी रंजिश में नवयुवक की हत्या, पांच दिन से लापता था युवक



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली बहेड़ी _ बहेड़ी थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता नवयुवक  का शव कस्बे के वाहर  एक खेत  में पडा मिला,मृतक  की मां ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के  मुताबिक  कोतवाली  देवरनिया के मुडिया जागीर स्थित आसरा आवास  कालोनी में रहने वाले ट्रक  ड्राइवर के 19 वर्षीय पुत्र फरमान खां का शव सुवह कालोनी के वाहर एक खेत में पडा मिला। सूचना पर म्रतक  युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर म्रतक  युवक की मां गुडिया वी पत्नी अनवर खां ने कालोनी निवासी दानिश व साकिव के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। जिस पर पांच दिन पूर्व म्रतक युवक  की मां ने देवरनियां कोतवाली में म्रतक  युवक की गुमशुदी दर्ज कराई थी। मंगलवार को मृतक  के परिजनों को अपने पुत्र के अपहरण की जानकारी हुई । सुवह दस बजे  आसरा आवास के पूर्व में एक नाले  मे युवक का  शव पडा मिला। शव को देखकर लग रहा था,कि युवक की हत्या कर शव को यहां डाला गया है। वहीं शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर देवरनियां इन्द्र कुमार के साथ घटना स्थल पर एसपी देहात राज कुमार अग्रवाल, सीओ डा.तेजवीर सिंह  मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा । म्रतक युवक अपने भाईयों में दो से छोटा था। जिनमें भाई नूरम,अमान,व आशु व इनमा,साइमा दो बहने हैं । युवक की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने मृतक  की मां  की तहरीर पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया।है आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ