PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बजट ने किसानों व गरीबों की कमर तोड़ दी- वीरपाल सिंह यादव



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे जिले से पूर्व सांसद को राष्ट्रीय सचिव शामिल किया गया है। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव का फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पहुंचने पर वरिष्ठ सपा नेता किशनलाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यश कृष्णा बैंकट हॉल पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबो से भी सरकार रोजमर्रा की चीजों व खाद्य पदार्थ मे कोई विशेष छूट नही दी गई।



यह बजट गरीबो व किसानों की कमर तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीति एवं नीयत दोनों ही जन विरोधी है। जिससे देश और प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ सपा नेता किशनलाल यादव, पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, जिला सचिव ठाकुर अमित सिंह, मलखान सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह यादव, मुनीश यादव, सुधीर यादव, कपिल यादव, पवन यादव, गोपेश यादव, सईद सैफी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ