PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

पठान मूवी देखने पहुंचे दर्शकों और सिनेमाघर कर्मचारियों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल





बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली में पठान फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों और सिनेमाघर के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। माल कर्मियों ने जब फिल्म का वीडियो बनाने से रोका तो यह पूरा विवाद सामने आय़ा।

बरेली में पठान फिल्म का वीडियो बनाने को लेकर बुधवार देर रात जमकर विवाद हुआ। यह विवाद फीनिक्स मॉल में हुआ। वीडियो बनाने से रोकने पर 7-8 दर्शक उग्र हो गई और उन्होंने जमकर मालकर्मियों के साथ मारपीट की। 

पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फीनिक्स माल पीवीआर मल्टीप्लेक्स के ऑडी नंबर 4 में पठान फिल्म का शो रात में चल रहा था। इसी के दो घंटे बाद विवाद शुरू हुआ। पॉयरेसी को रोकने के लिए वीडियो बनाने से मना किया गया तो हंगामा शुरू हो गया।

यूपी के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फिनिक्स मॉल में पठान मूवी को लेकर दो गुटों में इतनी मारपीट हुई कि कई लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाला। घटना बुधवार रात करीब दस बजे के बीच की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस प्रकरण के संबंध में थाना इज्जतनगर बरेली पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। 13 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में कुछ लोग पठान मूवी को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे। रिकॉर्डिंग करने से अन्य दर्शक परेशान हुए, तो उन्होंने सिनेमा हॉल के कर्मचारी से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी मूवी रिकॉर्ड कर रहे युवकों को टोका और फिर युवकों और कर्मचारी के बीच जमकर बहस हुई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना के चलते सिनेमाघर में अफरा-तफरी मच गई। इस अफरातफरी में कई लोग घायल भी हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ