₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई , बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्कूल प्रबंधक रमन जयसवाल


बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 134 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई,  यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जयसवाल, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, इस मौके पर स्कूल के समस्त स्टाफ में भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये,  अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, और खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने अंताक्षरी, कबड्डी, वॉलीबॉल, खोखो दौड़ आदि खेलों में भाग लिया,  इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक श्री रमन जयसवाल और प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए, और सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया।






यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जयसवाल ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था, जिन्हें हम चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं, पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसीलिए उनका जन्म 14 नवंबर को  हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, उन्हें गुलाब बहुत पसंद था इसीलिए हमेशा उनकी कोर्ट में गुलाब लगा रहता था।                        



स्कूल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया पंडित जवाहरलाल नेहरु हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, उन्होंने महात्मा गांधी के साथ  कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजो के खिलाफ लड़े चाहे नमक सत्याग्रह हो या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन, उन्होंने गांधी जी के साथ हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,  देश आजाद होने के बाद उन्होंने देश को मजबूत और विकसित करने के लिए अथक प्रयत्न किए, जिसकी वजह से आज हमारा देश ऊंचाइयों को छू रहा है, आज के होनहार बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं, आप लोग अपनी पढ़ाई मेहनत और लगन के साथ करिए, हमेशा सत्य बोलिए अपने से बड़ों का सम्मान करिए, आपका भविष्य निश्चित उज्जवल होगा, 

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चक्रवीर सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, अजय गुप्ता, डॉ मुदित प्रताप सिंह, अध्यापक गणेश गोपाल, प्रिंस जायसवाल, विनोद सिंह, राजा जयसवाल, चंद्र ग्राम, श्रीमती सुमन लता, जेबा मसर्रत, आरती सिंह, अंकित सिंह, समद बाबू, अवनीश कुमार शर्मा, पूनम चौहान, अंकित रस्तोगी, अपर्णा, राघव, शुभम, प्रगति मिश्रा, शिवचरण लाल, राहुल पोरवाल, शिल्पी सिंह, कृपाल, प्रतिभा सिंह, शालिनी शर्मा, सरोज एवं कस्बे के प्रमुख समाज सेवी, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।                  





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ