PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बदायूं के गंगा घाट पर दो युवकों की डूबने से हुई मौत, मृतक के घर में मचा कोहराम



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली बदायूं _ गंगा घाट पर दो युवकों की डूबने से हुई मौत, जानकारी के अनुसार भागीरथ घाट की बजाए कछला से सटे गांव खजरारा के किनारे गंगा में स्नान के दौरान शुक्रवार शाम दो युवक डूब गए, गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को गंगा से बाहर निकाला मृतक एटा जिले के गांवों जलेसर के रहने वाले हैं, घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र की है, एटा जिले के जलेसर निवासी कुछ लोग बस से गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट पर आए थे, गांव के लोगों के मुताबिक उनके गांव के सोनू पुत्र छोटेलाल और आशू पुत्र राकेश मुख्य घाट पर स्नान करने के बजाए खजरारा गांव के समीप बने घाट पर स्नान करने चले गए, उनके साथ दो युवक भी गए थे, लेकिन वह वहां से लौट आए, सोनू और आशू गंगा स्नान कर रहे थे, इसी बीच में गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों डूब गए, वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला, जब दोनों युवकों की मौत की खबर घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।                                 

थाना पुलिस ने बताया कछला से सटे खजरारा गांव के किनारे बने गंगा घाट पर दो युवकों की डूब कर मौत हो गई, दोनों युवक एटा जिले के जलेसर के रहने वाले थे।                              





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ