जयंती पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया गया याद



भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

बरसठी जौनपुर...जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बरसठी मंडल में धूमधाम से मनाई गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

अंत्योदय के प्रणेता प.दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी


भाजपा बरसठी मंडल क्षेत्र के चकदुबान,गोहका, दियावा सहित विभिन्न गांव के बूथ पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान चकदुबान बूथ संख्या 324 पर पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा‌ इंद्रेश तिवारी मुख्य वक्ता रहें,उन्होंने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीन दयाल का स्मरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने बूथ पर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ गांव में रह रहे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भी बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सूरज दुबे व संचालन शक्ति केंद्र प्रमुख रंजीत चौहान ने किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान दियावा सर्वेश शुक्ल,फौजदार दुबे,बृजभूषण दुबे,लल्लन दुबे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ