बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
जनपद बरेली शीशगढ़ _ थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव परेवा में इस बार चेहल्लुम पर सबसे ऊंचा 35 फिट ऊंचा ताजिया बनाया, तो मदनापुर गांव में इस बार तजियेदारों ने 32 फिट ऊंचाई का शानदार ताजिया बना लिया, दोनों ताजियों की ऊंचाई अधिक होने के कारण दोनों ताजिये मेला स्थल पर ही रखे रहे। पिछले वर्ष परेवा के तजियेदारों को अच्छा ताजिया होने का खिताब भी हासिल किया था।
बताते चलें कि मदनापुर व परेवा गांव के तजियेदारों में हर साल ताजियों की जंग होती है जिसका ताजिया ऊंचा व अच्छा बना होता है बाजी वही जीतता है ,पिछले वर्ष निकटवर्ती गांव परेवा में शानदार ताजिये बनाये थे, और उनकी जीत भी हुई थी, मदनापुर के तजियेदारों का बड़ा अपमान हुआ था, क्योंकि परेवा के ताजिये भी मदनापुर में ही जमा होते है, (इस वर्ष) इस बार मदनापुर के तजियेदारों ने 32 फिट ऊँचाई का शानदार ताजिया बनाकर अपना पिछला हिसाब बराबर तो कर लिया, लेकिन इस बार फिर से परेवा के तजियेदारों 35 फिट ऊंचा ताजिया बनाकर चौका दिया, कुल मिलाकर दोनों गांवों के ताजिये शानदार रहे, जीत हार बराबरी पर छूटी एक ताजिया ऊंचा तो दूसरा बनावट में शानदार रहा।
शीशगढ़ कस्बे में भी ऊंचे ताजिये होने के कारण जगह जगह बिजली की डोरी काटनी पड़ी जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में चेहल्लुम का त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।