PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली: कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हे लंगड़ा और उसका साथी हसनैन 350 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार



बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ बरेली एसएसपी से सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज के ज्वाइन करते ही, अवैध शराब, खनन माफिया, स्मैक तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है, उसी के चलते फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 350 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 7 करोड़ की 24 संपत्तियां जब्त होने के बाद भी कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हे लंगड़ा और उसके साथी फिर से स्मैक के धंधे में जुट गए हैं।

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर स्मैक तस्कर आरोपी लंगड़ा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 350 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। 

पुलिस ने बीते दिनों एनडीपीएस एक्ट के तहत कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा की 7 करोड़ रुपए की 24 संपत्तियां जब्त की थी। पुलिस प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के बाद तस्कर दोबारा (ड्रग्स) स्मैक के धंधे में जुट गए। 

बुधवार को राधा कृष्ण मंदिर के सामने चेकिंग कर रही पुलिस को रुकमपुर अंडर पास में दो स्मैक तस्कर खड़े होने व उनके स्मैक की डिलीवरी किसी को करने की सूचना मिली, सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक शिवकुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ रुकमपुर अंडरपास में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला सराय एवं मोहम्मद हसनैन निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। 




थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी में नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई है वहीं उसके दूसरे साथी हसनैन से 90 ग्राम स्मैक व मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया। 

आरोपी नन्हे लंगड़ा के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं इनमें से छह मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के हैं प्रशासन ने तस्कर की 7 करोड रुपए की संपत्ति को सील कर दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ