आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभासद ने घर घर बाटे तिरंगा झंडे

 

बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सभासद भाजपा नेता एवं 280_ 281_ 282 बूथ अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह ने आज अपने बूथ पर सभी घरों में जाकर निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज वितरण किए, भाजपा नेता सभासद ठाकुर संजीव सिंह ने बताया भाजपा पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर आज मैंने और मेरे पुत्र राघवेंद्र सिंह ने मोहल्ला ठाकुरद्वारा और 280 281 282 बूथों पर घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज निशुल्क वितरण किए हैं जिससे अमृत महोत्सव 15 अगस्त को धूमधाम से मना सकें, आज देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन बान शान और सम्मान है हम इसके मान के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा सकते है। 






ये हमारे लिए मात्र तिरंगा नही,इसके लिए हमारे कितने ही इंक्लाबी देश वासियों ने अपने प्राणों की आहूति दी है कितने ही हमारे वीर सपूत शहीद हुए तब जाकर स्वतंत्र राष्ट्रीय ध्वज फहराने का हमे गौरव प्राप्त हुआ है, जिसमे हमारे राष्ट्र का प्रतीक अशोक चक्र वीरता की निशानी विराज मान है, तब जाकर तीन रंगों से सजे अशोक चक्र सहित हमारा राष्ट्रीय ध्वज बना है, अब  आजादी का अमृत महोत्सव पर देश के हर घर में लहराएगा तिरंगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ