मीरगंज तहसील और पुलिस प्रशासन एवं कई अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा



बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली मीरगंज _ आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर मीरगंज तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन एवं स्कूलो बच्चो और युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा का कस्बे वासियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया, तिरंगा यात्रा देखने वालों में युवाओं, जवानों, बुजुर्गों, महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया।           



आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव के तहत मीरगंज उपजिलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर तहसील से तिरंगा यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा तहसील रोड से होते हुए कस्बे की मेन बाजार से मीरगंज थाना और ब्लॉक होते हुए वापस तहसील तक निकाली गई।



तिरंगा यात्रा में मीरगंज सीओ, थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी ने हाथ में तिरंगा फहराते हुए आजादी अमृत महोत्सव को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजादी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। जो देश में अमृत महोत्सव को लेकर जो माहौल दिख रहा है, वह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर सिरौली चौराहे पर भारी संख्या में महिलाएं,पुरुष, युवक, बुजुर्ग स्वतंत्रता दिवस के दौरान निकलने वाली रैली को देखने के लिए जमा हो गए। इस अवसर पर केवल मीरगंज से ही नहीं गावों से लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, तिरंगा यात्रा में मौजूद एसडीएम वेद प्रकाश मिश्र, सीओ राजकुमार मिश्र,  तहसीलदार रश्मि कुमारी, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति, खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता,फतेहगंज पश्चिमी की खंड शिक्षा अधिकारी प्रियांशी सक्सेना, चिकित्सक अधीक्षक डॉ अमित, बाल विकास परियोजना अधिकारी राखी गुप्ता और इंद्रा फिरनाल, वीडियो ओम प्रकाश राजपूत, मीरगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार, (ईओ) अधिशासी अधिकारी शिव पूजन सिंह, राजीव गिरी, लेखपाल अनिल, एसआई सत्यवीर, एसआई अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।                 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ