पेट से अबतक कैंची, रुमाल, तोलिया, ग्लब्स आदि मिलने की खबर तो आप पढ़ चुके होगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जौनपुर के एक ऐसे शख्स की कहानी जिसके पेट से बड़ा गिलास निकला है। डॉक्टर भी उस शख्स के पेट से निकले गिलास के साइज को देखकर दंग रह गए। मामला जौनपुर के महाराजगंज ब्लॉक के भटौली गांव की है। यहां रहने वाले समरनाथ का जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो उनके पेट से गिलास निकला।
जानकारी के मुताबिक समरजीत को तीन चार दिनों से पेट में तेज दर्द था। कई दवाईयां लेने के बाद भी उसे जब आराम नहीं मिला तो उसने वाजिदपुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में दिखाया। डॉक्टरों ने समरजीत का जब एक्स रे किया तो उसके पेट में कुछ पाइप जैसा दिखाई दिया। डॉक्टरों ने जब उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से फुल साइज का एक स्टील गिलास निकला। डॉक्टरों की पूरी टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद समरजीत के पेट से गिलास निकाला।
अब सवाल ये कि इतना बड़ा गिलास समरजीत के पेट में पहुंचा कैसे? समरजीत बताते हैं कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। लोगों ने पहले उसे जमकर शराब पिलाई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया। होश आने के बाद उन्हें पेट में दर्द महसूस हुआ। पांच दिन बाद जब दर्द बढ़ता चला गया तो उन्होंने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया। फिलहाल समरजीत के पेट से गिलास बाहर निकाल दिया गया है। इस घटना की इलाके में दूर-दूरतक चर्चा है।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।