भाजपा नेता की दबंगई, महिला को गाली गलौज कर जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज



बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली_ नोएडा में भाजपा नेता की दबंगई के बाद अब बरेली में महिला को घर से घसीट कर पीटने का मामला सामने आया है। इस भाजपा नेता ने  ख्वाजा कुतुब में एक महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्रता कर पहले जमकर मारपीट की और उसके बाद जानलेवा हमला किया। आरोपी भाजपा नेता यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और बरेली भाजपा के पूर्व मंत्री संगठन में राष्ट्रीय पदाधिकारी का करीबी बताया जाता है। मारपीट की यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका अब वीडियो भी वायरल हो गया है। कोतवाली में भाजपा नेता समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ख्वाजा कुतुब की रहने वाली अनुराधा रस्तोगी ने बताया कि वह 31 जुलाई को घर के अंदर पानी भरने जा रही थी। तभी 10:30 बजे पड़ोस के रहने वाले भाजपा नेता जितेंद्र रस्तोगी व पांच अन्य पुरुष महिलाएं आकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उनका निर्माण का कार्य रुकवा दिया। पूछने पर कहा कि उनके घर में पानी आ रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। 

आरोप है कि महिला के साथ मारपीट करने लगे। उनकी बेटी को भी बाल पकड़कर पीटा। हत्या के इरादे से कीचड़ के गड्ढे में धकेल दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की शिकायत अनुराधा रस्तोगी ने कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा नेता जितेंद्र रस्तोगी खुद को पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के करीबी बताते थे। उनके संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में प्रदेश के मंत्री थे। जिस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के निर्देश पर जितेंद्र रस्तोगी की संगठन से छुट्टी कर दी है। उनके निष्कासन का पत्र भी जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ