बरेली: मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना



भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  आज भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई, मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी  ब्लाक खंड पर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक खंड से होते हुए कस्बे की मेन मार्केट, लोधी नगर चौराहे से स्टेशन रोड होते हुए अगरास, शाही, दिनरा मिर्जापुर, धनेटा होते हुए मीरगंज सत्यानंद मणी पर संपन्न हुई।
      


मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, ने कहा देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो- शोरों पर चल रही हैं. आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान भी चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्त का संदेश दिया। 



भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया आज बुधवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगभग 200 मोटरसाइकिल और लगभग 20 कारों पर पर झंडे लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक से शुरू होकर धनेटा पर जाकर संपन्न हुई, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया  हर घर तिरंगा देश की अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करें तथा समाज में तिरंगे के इतिहास को भी साझा करें ताकि प्रत्येक नागरिक गौरव की अनुभूति कर सके। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय एकता से ही देश के प्रति आमजन की भावना मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश  लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है तिरंगा हमारी देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है।



इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित साहू, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, मीरगंज ब्लाक प्रमुख कृष्ण गोपाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत,भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कविश गंगवार उर्फ राहुल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान,प्रमुख समाज सेवी प्रिंस चौहान, भाजपा नेता बंटी मौर्य, सुनील पांडे, डॉ नरोत्तम मौर्य, जतिन चौहान, अमन सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, अजय अरोरा, अंकुश गुप्ता, बाबूराम कश्यप, हरीराम लोधी, मोनू ठाकुर, यशवंत चौधरी, अंकुर गुप्ता, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, राहुल गुप्ता, जतिन सिंगल, सुबोध पोरवाल, सभासद अनिल सिंह, ठाकुर उमेश सिंह, डॉ प्रेम सिंह, पूर्व सभासद ओवेंद्र चौहान, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।                            




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ