न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बारिश के पानी से मीरगंज तहसील परिसर और कस्बे में भरा पानी, लोगों का निकलना हुआ दुश्वार



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली मीरगंज _ आज बारिश ने ज़रा सी देर में ही मीरगंज तहसील परिसर को जलमग्न कर दिया। गांव कस्बे के दूर-दराज और तंग गलियों की तो छोड़िए खुद उपधिकारी कार्यालय के सामने वाले रास्ते में पानी ही पानी भरा पड़ा है, दरअसल सुबह से मीरगंज में बादल छाए रहे। कस्बे वासियों को लगा कि उमसभरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से शायद राहत मिल जाए और मेघ बरस जाएं। इंद्रदेव मेहरबान तो हुए मगर 20 मिनट  ही बारिश हुई और कस्बे में पानी भर गया कस्बे का हाल देखकर इंद्रदेव ने भी पानी बरसाना बंद कर दिया। ये हाल तो तब है जब मेघ अभी जमकर नहीं बरसे और मानसून का आगाज हो चुका है। सोचिए, अगर कस्बे का हाल ऐसा ही रहा तो बरसात जमकर हुई तो कस्बे की स्थिति क्या होगी।
मीरगंज कस्बे एवं गांव में जलनिकासी न होने के कारण लोगों की मुसीबत तो इन दिनों आम है, वहीं प्रशासनिक गलियारे भी बारिश के पानी से लबालब नजर आ रहे हैं।

फरियादी जब मीरगंज तहसील पहुंचे तो वहां चारों तरफ भरा पानी देखकर होश फाख्ता हो गए। लोगों को आम रास्ते से तहसील तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष मीरगंज नगर पंचायत जाकर अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन से कस्बे में नालों में गंदगी भरी होने के कारण जलभराव की स्थिति के बारे में अवगत कराया और धरना प्रदर्शन किया उसके बाद नगर पंचायत की टीम भेज कर नालों की सफाई कराई गई।                              




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ