शादी समारोह से पहले भयानक हादसा: गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छह लोग झुलसे, चार की मौत



यूपी के शाहजहांपुर में शादी समारोह का घर मातम में बदल गया। विवाह वाले घर में मंडप कार्यक्रम से पूर्व खाना बनाने के दौरान गैस जलाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग से छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें चार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कलान तहसील के विक्रमपुर गांव में शनिवार शाम को एक घर में खाना बन रहा था। घर में लड़की की शादी होने के चलते काफी सारे मेहमान आए हुए थे। बताते हैं कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई और आग लग गई। घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से लड़की शैंकी उर्फ सोनाक्षी की दादी मुन्नी देवी (60), अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लड़की की नानी गंगा देवी (65) व कलान के मोहल्ला शांतीनगर निवासी लड़की की ममेरी बहन नीलम (35) पत्नी आदेश बुरी तरह से झुलस गईं।

कुछ देर बाद दादी, नानी और दो ममेरी बहन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन जुलाई को वर्तमान प्रधान गुडडी देवी की बेटी शैंकी उर्फ सोनाक्षी की शादी है। घर पर मंडप के कार्यक्रम से पूर्व खाना बन रहा था। इसी दौरान आग लगने से हादसा हो गया। जिसमें तीन की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ