₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

गाजियाबाद: शादी किसी और से तय होने पर प्रेमिका ने प्रेमी से अश्लील फोटो डिलीट करने को कहा, युवक ने जड़े थप्पड़, अब थाने पहुंचा मामला



गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इसलिए थप्पड़ जड़ दिए, क्योंकि प्रेमिका ने उसको अश्लील फोटो डिलीट करने के लिए बोला था। इस मामले के बाद लड़की ने कोतवाली में अपने आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी आशिक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की की शादी कही और तय हो गई थी। जिसके बाद उसने अपनी अश्लील फोटो डिलीट करने के लिए बोला था। अब पीड़िता ने पुलिस से मदद को गुहार लगाई है।

युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात काफी समय पहले आरोपी युवक से हुई थी। दोनों के बीच पिछले 6 सालों से अफेयर चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अवैध संबंध बनी बने, लेकिन अब युवती की मां ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जब उसने यह बात अपने प्रेमी को बताई तो उसने पार्क में मिलने के लिए बुलाया। जहां पर दोनों ने बातचीत करते हुए झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच जब युवती ने अपने प्रेमी से उन दोनों के अश्लील फोटो को डिलीट करने के लिए कहा तो युवक को गुस्सा आ गया।

जिस दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। ऐसे में युवक ने युवती को 4 से 5 थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद युवती भागते हुए अपने घर गई और घरवालों को पूरी घटना के बारे में बताया दिया। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ