लगातार दूसरी बार M.D.R.T बनने पर अनिल पांडेय किए गए सम्मानित



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

मछली शहर(जौनपुर).....स्थानीय नगर स्थित एक होटल में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर शाखा में लगातार दूसरी बार M.D.R.T बनने पर वरिष्ठ अभिकर्ता अनिल कुमार पांडेय को शाखा प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।

नगर स्थित रिया रॉयल हॉटल पर एल.आई.सी.की मछली शहर शाखा का डी.ओ.प्रतिविंध्य कुमार की देखरेख में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जहा पर शाखा प्रबंधक पी.एन.त्रिपाठी ने शाखा में लगातार दूसरी बार M.D.R.T होने पर अनिल कुमार पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।श्री त्रिपाठी ने बताया की भारतीय जीवन बीमा निगम देश की आम जनता में निवेश की पहली पसंद है।और इससे जुड़कर हमारे अभिकर्ता भी लोगो की पहली पसंद बने हुए है।इस अवसर पर उपस्थित मैनेजर मुंगरा बादशाहपुर कमलेश जी ने बताया कि एल.आई.सी.का यूलिप प्लान भी बाजार की पसंद बन रहा है जिसमे 5 साल के बाद एक निश्चित रिटर्न गारंटेड है।सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश सोनी,लालमणि सिंह,मृत्यंजय तिवारी,इंद्रेश तिवारी,प्रदीप कुमार,शिलेश गिरी,आर.मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ