ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

CM योगी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट पर की गई भव्य गंगा आरती, रंगोली के जरिए दी गई की बधाई



वाराणसी। धर्म नगरी काशी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति व हिन्दू युवा वाहिनी महानगर वाराणसी के तत्वाधान में योगी आदित्यनाथ के 50 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के साथ रंगोली के माध्यम से योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की बधाई दी गई। साथ ही मां गंगा से उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान अपराधियों पर योगी आदित्यनाथ महराज की सरकार के द्वारा हो रही कार्रवाई को लेकर अस्सी घाट पर बुलडोजर के साथ कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने उन्हें बधाई दी। आरती के बाद अस्सी घाट पर प्रतिदिन की भाती सैकड़ों असहाय लोगों को भोजन वितरण किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्राा, हिन्दू युवा वाहिनी महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर मंत्री अभिषेक गोलू श्रीवास्तव व महानगर की पूरी टीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ