₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

भाजपा नेता की 102 वर्षीय दादी बैजंती देवी का निधन



मडियाहू(जौनपुर)स्थानीय क्षेत्र के रामनगर विधमौवा गांव निवासी भाजपा नेता अजय मिश्र की 102 वर्षीय दादी बैजंती देवी पत्नी स्वर्गीय संकठा प्रसाद मिश्र का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया।जहा लोग असमय ही काल के गाल में समा जा रहे है वही पर 100 वर्ष से अधिक उम्र तक जीवित रहना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।उनके पुत्र अमरजीत मिश्र ने बताया कि उनकी मां हमेशा नियम संयम से जीवन यापन करती रही।अभी पिछले वर्ष तक उनकी माता जी ने नव दिन का नवरात्रि व्रत कर पूजा पाठ संपन्न किया था।उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र के तमाम सम्मानितजन व लोगो का आना जाना लगा रहा।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र इंद्रजीत मिश्र ने दिया।उनकी  अंतिम यात्रा में समाज व परिवार के लोगो ने नम आंखों से  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।भाजपा नेता अजय मिश्र ने बताया कि उनकी दादी बैजन्ती देवी अपने परिवार में बेटे बेटियो नाती पोते सहित 100 से अधिक भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़कर गई है।श्री मिश्र टिटवाला मुंबई के उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष है।मिश्रा परिवार में सर्वजीत, अमरजीत, जिलाजीत, धर्मजीत, नागेश, राजेश, विनय, सुरेश, प्रवीण, आनंद, आशीष, नीतेश, अभिषेक आदि ने परिवार की मुखिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ