ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

CM Yogi पर विवादित टिप्पणी 'बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी' करने वाले शहजिल इस्लाम हुए नतमस्तक! CM से लगाई न्याय की गुहार



बरेली की भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक शहजिल इस्लाम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें अपने पेट्रोल पंप पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई में न्याय की गुहार की। शहजिल इस्लाम विधानसभा चुनाव के दौरान अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में आए थे। सीएम योगी पर दिए गए बयान में शहजिल इस्लाम ने कहा था कि हमारी बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी।

शहजिल इस्लाम ने बताया कि मुख्यमंत्री से उन्होंने मुलाकात की और अपना मामला रखा और साथ में क्षेत्र के विकास के कई मुददों पर चर्चा की। सीएम ने उन्हें उनके मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहजिल इस्लाम ने सीएम से अनुरोध किया भोजीपुरा के बिलवा में कृषि विभाग की बहुत बड़ी जमीन है। वहां पर कृषि विश्वविद्यालय व मेडिकल कालेज सरकार खोल सकती है।

विदित हो कि नेता प्रतिपक्ष व सपा अध्यक्ष सपा प्रमुख ने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को पेट्रोल पंप का नक्शा पास कराने के लिए 10 लाख का चेक दिया था।  बीडीए की एनओसी के बाद ही जिला पूर्ति अधिकारी समेत सभी विभागों से एनओसी जारी हुई थी। इसके बाद डीएम ने एनओसी दी, तब पेट्रोल पंप शुरू हुआ था लेकिन इसके बाद बीडीए ने जनता में ख़ौफ़ पैदा करने को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ