₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बेटियां छोड़ पति भगा ले गया बेटों की मां, पत्नी पहुँची थाने



यूपी के आगरा में अपने पति की हरकतों के चलते महिला थाने पहुंच गई। यहां पति के कारनामे के बारे महिला ने पुलिस को बताया तो सभी सन्न रह गए। महिला बोली उसका पति काफी-काफी समय तक गायब रहता था। उसकी पांच बेटियां हैं लेकिन वह बेटे की मांग करता है। उसका पति पहले भी कई बार भाग चुका है। महिला ने बताया कि रिश्तेदारी की विधवा महिला से उसके पति का चक्कर चल रहा है। उसके तीन बेटे हैं। अब उस महिला को लेकर पति भागा है। पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्जुन नगर की रहने वाली महिला नर्सिंग कॉलेज में शिक्षिका है। वहीं पति एमआर है।

पत्नी का आरोप है कि सास और पति की जिद थी कि बेटे को जन्म दूं। लेकिन बेटे के चक्कर में पांच बेटियां हो गईं जबकि पति को बेटा चाहिए। पांच बेटियों के जन्म के बाद मैं काफी कमजोर हो गई थी। एनिमक हो गई जिसके चलते बच्चा पैदा करना मेरे लिए मुश्किल था। मैंने फैमिली प्लानिंग कराई। इसी बीच पति के रिश्ते की एक विधवा महिला से संबंध हो गए। हमारी शादी को 20 साल हो गए। वहीं पति के संबंध लगभग सात साल से महिला से हैं।

पहले पति सप्ताह में दो-दो तीन-तीन दिन गायब रहता था। विरोध करने पर दो महीने के लिए गायब हो गया। अब वह उस महिला को लेकर फरार हो गया है। बेटियों को लेकर मैं अकेली रह रही हूं। बड़ी बेटी ने इस समय 10वीं की परीक्षा दी है। महिला का कहना है कि यह तीसरी बार पति फरार हुआ है। पहले परिजनों के माध्यम से इसको ढूंढ कर लाया गया था। एसओ महिला थाना का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ