सीआईए की पहल से 40 वर्ष पुराना विवाद खत्म, बनाई गई बाउंड्रीवाल


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी
मडियाहू जौनपुर : मडियाहू के बरसठी थाना अन्तर्गत पिलकथुवा ग्राम सभा मे सी आई ए की पहल पर सम्भ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों की सहमत से 40 वर्षो से विवाद बनी दीवाल को अंततः बनाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद 40 वर्षो से श्याम बली यादव और जंगिलाल प्रजापति के विच विवाद चल रहा था और इसमें दोनों पक्ष कई बार एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे भी चला चुके है।
सी आई ए राजेन्द्र पाठक, नाजिया और संजय कुमार सिंह के नेक पहल पे अंततः आज इस विवाद का निपटारा हुआ और दोनों पक्ष आपसी सहमति से दीवाल बनाने पर सहमत हुए और  सम्भ्रांत ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन मिस्त्री और आठ मजदूरो की सहायता से 40 मीटर लंबी दीवाल को तत्काल बनाया गया। जो उस ग्राम सभा मे एक समतुहल का विषय बन गया और लोग सी आई ए को शाबासी देने लगे। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि सी आई ए की नेक पहल के कारण दोनों पक्ष आज से मुकदमे के पचड़े से बच गए और दोनों पक्षों में प्रसन्नता दिखाई दी और दोनों पक्ष एक दूसरे से गले मिलकर इस विवाद को सदैव के लिए समाप्त किये। ग्रामीणों की उपस्थिति में सी आई ए के मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को सुलहनामा की एक एक प्रति भेट की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ