बाहुबली धनंजय के करीबी बृजेश सिंह प्रिंसू फिर बने एम.एल.सी,सपा को मिली करारी हार



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी
जौनपुर....विधान परिषद सदस्य के चुनाव में जौनपुर से भाजपा गठबंधन के प्रत्यासी बृजेश सिंह प्रिंसू ने समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए जिले में दोबारा एम.एल.सी पद पर काबिज हो गए है।उन्होंने सपा के प्रत्यासी डॉ.मनोज यादव को बड़े अंतर से शिकस्त देते हुए जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफलता प्राप्त की।मतगड़ना में बाहुबली धनंजय के करीबी भाजपा प्रत्यासी प्रिंशू को कुल 3129 मत जबकि आप के डा.मनोज यादव को 772 व निर्दल प्रत्यासी भानु प्रकाश को 9 मत मिले।51 मत अवैध पाए गए।कुल चार हजार 31 वोटो में 3961 मत पड़े थे। भाजपा प्रत्यासी ने इस जीत का श्रेय जहा भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है वही पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ता इस जीत से काफी गदगद है।इस जीत के बाद भाजपा एम.एल.सी प्रिंशू को बधाई देने वालो का ताता लगा रहा।भाजपा सांसद मछली शहर बी.पी.सरोज,जिलाध्यक्ष पुस्पराज सिंह,रामविलास पाल,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह,पूर्व प्रत्यासी मेहीलाल गौतम,भाजपा नेता संतोष मिश्र,इंद्रेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ल,विशाल पांडेय,जेपी मिश्र सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षगण,पदाधिकारी, व कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को इस ऐतिहासिक विजय पर बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ