पारिवारिक संबंधों को सहेजने की फिल्म है सईयां भईल बेदर्दी- रविशंकर मिश्र



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी
मछली शहर(जौनपुर)....स्थानीय क्षेत्र के दुदौली सैदपुर गांव में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग किया जा रहा है।जिसमे भोजपुरी कलाकारों को देखने के लिए क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार रविशंकर मिश्र ने बताया कि यह भोजपुरी फिल्म परिवार में किस तरफ दुसरो की इंट्री से एक दूसरे में मतभेद पैदा होता है और पूरा परिवार अलग थलग पड़ जाता है,जिसका फायदा परिवार के दुश्मन बखूबी उठाते है।यह भोजपुरी फिल्म पारिवारिक रिश्तों को सहेज कर समाज में एक अलग मुकाम स्थापित करने का संदेश देती है।इस फिल्म के निर्देशक श्याम शरण यादव ने बताया कि यह पूरी तरफ पारिवारिक फिल्म है जिसे लोग अपने परिवार के साथ देख कर मनोरंजन कर सकते है।इसमें मुख्य कलाकारों में मनु कृष्ण शर्मा,वीरेंद्र मिश्र,मोहम्मद रईस खान,मेहताब खान,मनोहर दास आदि कलाकार शामिल है।फिल्म में खलनायक की भूमिका मुंशी के रोल में क्षेत्र के दताव बरसठी गांव निवासी वीरेंद्र मिश्र निभा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ