विधान परिषद सदस्य ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष किया नुक्कड सभा



भाजपा मे सभी वर्गो का सम्मान - विद्यासागर सोनकर 


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

मछलीशहर (जौनपुर) 5 मार्च: स्थानीय तहसील क्षेत्र के खजूरी गांव मे सुरेन्द्र सिंह के आवास पर आयोजित नुक्कड सभा को विधान परिषद सदस्य ने किया सम्बोधित। 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खजुरी गांव मे आयोजित नुक्कड सभा मे मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य, पूर्व प्रदेश महामन्त्री विद्यासागर सोनकर ने कहा की भाजपा ने आपको आप के बीच का प्रत्याशी दिया है। आप लोग मेहीलाल को जिता कर उत्तर प्रदेश सरकार की कडी मे एक मछलीशहर का नाम जोड़ दिजिए। उन्होने कहा सपा शासन मे विजली आती थी तो समाचार बनता था की आज विजली आई है। उन्होने कहा भाजपा सरकार मे अधिकारियो का सम्मान होता है लेकिन अभी सरकार नही बनी न बनेगी नेताजी अधिकारियो से हिसाब लेने की बात कह रहे है। भाजपा एक ऐसी पार्टी जो सभी वर्गो का सम्मान करती है किसी के साथ भेदभाव नही करती है। उन्होंने कहा आप लोग लग जाए यह चुनाव साधारण चुनाव नही है यह चुनाव देश का दिशा तय करे गा। कार्यक्रम को भाजपा नेता राकेश सिंह, अरविन्द सिंह दारा,राकेश शुक्ल, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, मुकेश तिवारी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे रमेश सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, ज्ञान सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, राजबहादुर सिंह, गंगा सिंह सिंह, कृष्ण कुमार दूबे सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कृष्ण मिश्र व संचालन इंद्रेश तिवारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ