जौनपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास ने इंद्रेश तिवारी की कराई घर वापसी



रिपोर्ट: रतनेश दुबे
मड़ियाहू(जौनपुर)....पूर्व मंडल महामंत्री व निष्कासित भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी को पुन: भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनके समर्थकों में हर्ष है।ज्ञात हो कि उक्त भाजपा नेता को पंचायत चुनाव में टिकट ना मिल पाने से निर्दलीय चुनाव लडने पर भाजपा पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था।लेकिन उनकी कार्यकुशलता व पार्टी के प्रति सेवा को देखते हुए क्षेत्रीय पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव व भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने पार्टी का पट्टा पहना कर पुन: घर वापसी कराई।जिसके बाद इंद्रेश तिवारी ने बताया कि वह सदैव पार्टी के नीतियों व विचारधारा पर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने का प्रयास करूंगा।श्री तिवारी के घर वापसी पर जिला मंत्री सुरेश चंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल, जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव,मनोज दुबे,अजय सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण पाण्डेय,सेक्टर प्रभारी जेपी मिश्र,पंकज मिश्र,ग्राम प्रधान सर्वेश शुक्ल,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।इसी क्रम में सांसद बीपी सरोज,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प.राजकृश्न शर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव गुप्ता,अरुण सरोज,संतोष दुबे आदि ने श्री तिवारी जी को घर वापसी के लिए शुभकामनाए दी।भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ