भाजपा नेत्री ने निकाली तिरंगा यात्रा



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी (ब्यूरो चीफ जौनपुर)

मछली शहर -जौनपुर विधानसभा मछली शहर के अंतर्गत बेलवा स्थित अंबरपुर बूथ पर भाजपा नेत्री डॉ.अर्चना पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।उसी क्रम में तिरंगा यात्रा के दौरान डॉक्टर अर्चना मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व बताया।इस अवसर पर मनोज त्रिपाठी, रायसाहब,नीलम तिवारी,प्रियंका,सौरभ सिंह सहित सैकड़ों लोग भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ