जौनपुर: बीजेपी किसान मोर्चा ने चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी (ब्यूरो चीफ)
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कताहित खास गांव में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने चौपाल के माध्यम से वर्तमान की मोदी सरकार की योजनाओं को गांव के किसानों, नवजवानों को गिनाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसान चौपाल में मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह किसान मोर्चा में आये हुए समस्त ग्रामीणों को भाजपा सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार ही किसानों की सच्ची हितैसी है।मोदी सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडित कार्ड, अन्न धन योजना  तथा किसान कर्ज माफी जैसी तमाम योजनाये दी है।
सरकार किसानों की सदैव हित के लिए कार्य कर रही है। इसके पूर्व देश व प्रदेश की सरकारों ने तो सिर्फ किसानों को वोट लेकर गुमराह किया है। वर्तमान की सरकार में गांव में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिससे किसान सही समय पर अपनी फसल की उपज उचित समय पर पा रहे है। कार्यक्रम में भाजपा की किसान मोर्चा की काशी प्रान्त क्षेत्रीय मंत्री डॉ अर्चना शुक्ला ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही आगामी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ किसानों को वोट लेकर ठगा है। उनके समय मे बहुत सारे किसान आत्महत्या करते थे जब से भाजपा की सरकार आई है तब से किसान अपने खाते में निधि पाकर अपनी खेती समय पर कर रहे है सीजन में उनसे किसी से कर्ज लेकर खेती करने की जरूरत नही पड़ रही है। इसके पूर्व की सरकारों के समय मे किसान को दैवी आपदा राहत कोष से कुछ नही मिलता था। उस निधि को बंदरबाट करके हजम कर लिया जाता था। वर्तमान की मोदी और योगी जी सरकार जब से आयी है तब से किसानों को बैंक से कर्ज भी लेकर अपनी खेती करने में कोई परेशानी नही हो रही है। सरकार की सारी योजनाओं को पात्रों का सही ढंग से चयन करके लाभान्वित किया जा रहा है जिसमे आवास, शौचालय, उज्वला गैस योजना, अंत्योदय राशन कार्ड,आदि शामिल है।
किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रभाशंकर सिंह, संचालन रमेश दुबे, ने किया और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने चौपाल में उपस्थित समस्त ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ मोदी जी की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉय साहब सिंह, मनीष सिंह, अहबू शाह, महामंत्री अच्छेलाल तिवारी, मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी, शोशल मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, कार्यालय प्रभारी मनोज श्रीवास्तव तथा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ